दुमका, सितम्बर 11 -- Dumka News: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा बालिकाओं के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर ग्राम ज्योति द्वारा शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में धर्म गुरुओं एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम ज्योति के प्रतिनिधि ललिता हैम्ब्रम ने बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित धर्म गुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित प्रशासन एवं बाल संरक्षण तंत्र जैसे 1098/112 पर जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।ग्राम ज्योति के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्म...