दुमका, सितम्बर 12 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने की। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और विद्यालय के समग्र विकास पर चर्चा के साथ-साथ बालिका शिक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में छात्राओं का भी नामांकन लिया जाएगा। अभी तक विद्यालय में केवल छात्रों के लिए ही नामांकन की व्यवस्था थी, लेकिन अब से बालिकाओं को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्ष...