Dumka News: बारिश से छोटा चांदना में गिरा मिट्टी का मकान, 7 सदस्य बेघर
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत छोटा चांदना गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण जयलाल राय का मिट्टी का टाली छावनी वाला मकान भरभरा कर गिर गया।जयलाल राय ने बताया कि घर में वह, पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रवधू सहित कुल 7 सदस्य रहते हैं। मकान गिरने से अब परिवार के सामने रहने और सोने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे नया मकान नहीं बना सकते। साथ ही उन्हें अब तक आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति और आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.