Dumka News: बारा पलासी में दो दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ भावुक मिलन, नम आंखों से दी गई मां को विदाई
दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के बारा पलासी में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। बारा बंगाली टोला की दुर्गा प्रतिमा सुबह करीब 10 बजे बारा पलासी स्थित सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर के सामने पहुंची। यहां दो अलग-अलग स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का मिलन हुआ। इस अनूठे दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। धार्मिक परंपरा और आपसी श्रद्धा से जुड़े इस मिलन को लोगों ने दो बहनों के मिलन के रूप में देखा। बारा पलासी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा को छोटी बहन, जबकि बारा बंगाली टोला की प्रतिमा को बड़ी बहन के रूप में माना जाता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाईमां दुर्गा की प्रतिमाओं का भावुक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.