दुमका, अगस्त 27 -- Dumka News: रानेश्वर,प्रतिनिधि। प्रखंड के आसनबनी गांव स्थित बाबा बूढ़ानाथ शिवालय परिसर में झूलनोत्सव का आयोजन किया गया है। परिसर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण को सिंहासन में झुलाया गया है। जबकि मंदिर परिसर में पंडाल बनाकर आकर्षक सजावट की गई है। कृत्रिम नगर,पहाड़,रास्ता, घर ,झड़ी जंगल का निर्माण कर झुलनोत्सव को और आकर्षक बना दिया है। कृत्रिम पानी का फव्वारा लोगों के लिए कौतूहल बना हुआ है। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भगबान श्री राधा कृष्ण की झूला को भक्तिभाव से झुलाया जाता है। मंदिर परिसर में अस्थायी दुकानें भी सज गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: प्यारेलाल राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी में 1913 ई. से हो रहा झूलनोत्सव झूलनोत्सव को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है।फोटो संख्या 34...