दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम मंदिर के उत्तरी द्वार को पुनः खुलवाने को लेकर गोड्डा सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुमका जयप्रकाश मंडल ने मंदिर न्यास समिति को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से जयप्रकाश मंडल ने कहा है कि मंदिर के उत्तरी गेट जिसे शिवगंगा द्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस द्वार को श्रावण व भाद्र मास समाप्त होने के बाद भी अब तक नहीं खोला गया है। इस कारण से शिवगंगा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश करने के लिए पूर्वी अथवा पश्चिमी द्वार तक घूम कर जाना पड़ता है। कहा है कि पूर्व के वर्षों में श्रवण व भाद्र मास में इस द्वारा को बंद रखने के बाद पुनः खोल दिया जाता था। लेकिन इस वर्ष लंबे ...