दुमका, नवम्बर 14 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के लंबे समय तक सेवक रहे सोखी कुंवर का आज सुबह करीब 7:00 बजे निधन हो गया। वे भरा-पूरा परिवार छोड़कर प्रभु के श्री चरणों में विलीन हो गए। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा बासुकीनाथ उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परियोजनों को संबल प्रदान करें। सोखी कुंवर अपने सरल स्वभाव, भक्ति और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। लंबे समय तक बाबा बासुकीनाथ की सेवा में लगे रहकर उन्होंने श्रद्धालुओं के दिल में विशेष स्थान बनाया था। उनका आवास जरमुंडी हाई स्कूल के बगल, पेट्रोल पंप के सामने है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...