Dumka News: बादशाह सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम, बालिका वर्ग में रामगढ़ बना चैंपियन
दुमका, अक्टूबर 25 -- पूर्वी सिंहभूम और रामगढ़ बने चैंपियन Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। गांधी मैदान में आयोजित बादशाह सिंह मेमोरियल 9वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम और बालिका वर्ग में रामगढ़ ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जिला वॉलीबॉल संघ, दुमका के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों ने दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीता।बालक वर्ग के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम ने हजारीबाग को 25-22 और 25-21 से सीधे दो सेटों में हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में धनबाद ने लातेहार को 25-18, 25-23 से पराजित किया। बालिका वर्ग का फाइनल काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें रामगढ़ ने पूर्वी सिंहभूम को 25-15, 28-26 और 15-08 से हराकर चैंपियनशिप पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.