दुमका, अगस्त 1 -- Dumka News: नोनीहाट , प्रतिनिधि। नोनीहाट हंसडीहा मुख्य पथ पर नोनीहाट बस स्टैंड के आगे रिलायंस पंप के समीप शुक्रवार देर रात में एक हृदय विदारक घटना घटी। रामगढ़ प्रखंड के माड्पा निवासी बुद्धू सोरेन पिता रसिकलाल सोरेन ढाडीहाट जो रामगढ़ प्रखंड में पड़ता है। अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से अपने घर लौट रहा था। रिलायंस पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट पर आकर बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें उसका एक हाथ कट कर अलग हो गया। घटना की सूचना पाकर हंसडीहा पुलिस घायल को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया। घटना के समय उसका हाथ भी रात को नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर कटे हुए हाथ के ऊपर पड़ी। घटना के जानकारी के बाद घरवाले कटे हुए हाथ को उठाकर अपने साथ ले गए हैं। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...