दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लकड़ाटांड़ स्थित हरदिया नदी के समीप सोमवार सुबह बाइक लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, लकड़ाटांड़ निवासी शिवलाल हांसदा (55) अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी। घायल होने के बावजूद शिवलाल हांसदा अपनी बाइक पर ही बैठे रहे। बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की आवाजाही बढ़ती देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...