दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: दुमका। सरैयाहाट के दिग्घी गांव के पास बाइक के धक्का से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई है। यह घटना सोमवार को शाम के करीब 5 बजे की है। सरैयाहाट के कोरधा निवासी गोपीन बेसरा के रूप पहचान हुई है। हटिया से वापस आने के दौरान बाइक ने धक्का मार दिया। अधेड़ की सरैयाहाट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...