दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बारापलासी के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल स्कूल गोशाला के पास निवासी सेवानिवृत्त अमीन भोला प्रसाद भगत अपनी बाइक से दुमका की ओर जा रहे थे। वहीं जरवाडीह (जरमुंडी) निवासी देवीलाल मरांडी भागलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बारापलासी के समीप दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने जामा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई इन्तेखाब आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों के परिजन पहुंच गए। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज कराने के...