Dumka News: बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-गुहियाजोरी मुख्य मार्ग पर महूबना हटिया के समीप रविवार को बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान परमेश्वर सोरेन, पिता गणेश सोरेन, ग्राम अंगूठिया, पंचायत अमड़ापहाड़ी, रामगढ़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह महूबना हटिया में सब्जी खरीदने गया था। वहां से लौटने के दौरान उसकी बाइक की टेंपो से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी खरीदी हुई सब्जियां बिखर गईं। हादसे में उसके सीने में लोहे की रॉड घुसने की बात सामने आई है, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.