दुमका, अक्टूबर 14 -- Dumka News: आजादी के 78 साल बाद भी जरमुंडी प्रखंड के दर्जनों गांवों में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर बांस के खंभों के सहारे बिजली जलाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए बांस की बल्लियों पर कई-कई सौ फीट तक तार खींच रखे हैं, जिससे हर पल करंट और आगजनी का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस खतरनाक स्थिति का जायजा लेने के बाद सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश मंडल ने इसे विभाग की घोर लापरवाही करार दिया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हर घर तक सुरक्षित बिजली पहुंचाने की बात कर रही है, वहीं जरमुंडी के गांवों में आज भी लोग बांस के सहारे लटकी मौत के तारों के नीचे जीने को मजबूर हैं।

बांस के खंभों से बना जानलेवा खतरा बताया कि वर्षों पुराने बांस के खंभे बारिश में सड़ चुक...