दुमका, सितम्बर 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। श्री श्री 108 सार्वजनिक गणेश पूजा समिति बांध पाड़ा दुमका की ओर से इस वर्ष गणेश उत्सव को भव्य और अनोखा बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर मंगलवार को समिति ने प्रेस वार्ता की। समिति के संयोजक सुमन कुमार साह ने बताया कि इस वर्ष 14 सितंबर को गणेश पूजा है। पूजा 14 से 16 सितंबर तक होगी और 17 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। पिछले वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं से वादा किया था कि 2026 में कुछ भव्य और अनोखा किया जाएगा। इसी वादे को पूरा करने के लिए इस बार विशेष बैलेंसिंग थीम पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: गणेश पूजाः सफाई व्यवस्था को लेकर समिति ने जताई नाराजगी पिछले वर्ष मुंबई में प्रसिद्ध परेलचा महाराजा की बैलेंसिंग प्रतिमा से प्रेरित होकर य...