दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: गोपीकांदर। गोबिंदपुर साहेबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रंगा मिशन गांव के पास दुमका पाकुड़ जाने वाली रिया रोजी बस हाईवा की चपेट में आने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हालांकि हल्की चोट लगने से निजी क्लिनिक में ईलाज कराकर अपना अपना घर चला गया। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब रिया रोजी बस जे एच 0 4 एफ 9985 दुमका से पाकुड़ जाने के दौरान रंगा मिशन गांव के पास आगे -आगे जा रही खाली हाईवा ने अचानक ब्रेक लगाकर रोक दिया गया जिससे हाईवा के पीछे हिस्सा में जा टकराया। जिससे बस का अगला हिस्सा का शीशा पूरी तरह से चूर - चूर हो गया। घटना से यात्रियों के बीच अरफा - तरफी मच गई। यात्री बचने के लिए दरवाजा से कूदने लगे। दोनों वाहन धीरे धीरे चल रही थी जिससे बड़ी घटना होते होते तक गई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...