दुमका, अक्टूबर 8 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दो अक्तूबर को गुमानी नदी में बैल को बचाने के लिए उतरे 35 वर्षीय मेगराय सोरेन की डूब जाने से मौत हो गई। मंगलवार की शाम उसका शव मिला। शव सड़ गया था, इसलिए बहहेट के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए दुमका भेज दिया। बुधवार को डाक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई मिरजय सोरेन ने बताया कि भाई रोज मवेशियों को लेकर नदी की ओर जाता था। शुक्रवार को चराने के दौरान एक बैल पानी में चला गया। नदी में बहाव होने की वजह से बैल बहने लगा था तो मेगराय उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। वह भी बैल के साथ बह गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। मंगलवार को गोयलाडीह के पास उसका शव मिला। शव सड़-गल जाने की वजह से द...