दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। पाथरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में रविवार को पूजा पूर्व उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रांची के बंधु सुजोन दल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 80 बच्चों को नए कपड़े, दो फुटबॉल और जर्सियां दी गईं। वहीं कर्मचारियों को मेडल, उत्तरी, साड़ी व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

संगठन का गठन इस अवसर पर बंधु सुजोन दल के तरुण घोष ने बताया कि इस संगठन का गठन कोरोना काल में हुआ था। पाथरा में पूजा पूर्व उपहार वितरण का यह लगातार तीसरा वर्ष है। बच्चों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने ...