Dumka News: बकाया मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय का करेंगे घेराव
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: बकाया मानदेय और अन्य लंबित मांगों के समर्थन में दुमका जिले के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन लगातार जारी है। मंगलवार को हड़ताल के 11वें दिन भी कर्मियों ने कामकाज से दूरी बनाए रखी। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी 29 अक्तूबर को पैदल मार्च निकालकर श्रम अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। परामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष रामवृक्ष महतो के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी 17 अक्तूबर से बकाया मानदेय, ईपीएफ, ईएसआईसी, बोनस और न्यूनतम मजदूरी का लाभ देने की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। आंदोलन को तेज करने के लिए 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे दुमका सदर ब्लॉक से श्रम अधीक्षक कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.