दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड और इसके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 9 से 12 महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस मामले में पैरामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन झारखंड ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर काठीकुंड के चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्यकर्मियों का बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से राशि आवंटित किए जाने के बावजूद आउटसोर्सिंग कर्मियों को निर्धारित मानदेय का पूरा भुगतान नही...