दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: जामा। नेशनल हाईवे-114ए दुमका-बासुकीनाथ मुख्य पथ को फोरलेन बनाने की दिशा में निर्माण कार्य से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। पेड़ों की कटाई के लिए आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मशीनों के माध्यम से पेड़ों को काटने के साथ उन्हें व्यवस्थित तरीके से किनारे किया जा रहा है। बताया जाता है कि कटाई के बाद लकड़ियों को वन विभाग द्वारा संग्रहित किया जाता है। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत समय-समय पर लकड़ियों की नीलामी की जाती है। फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर पेड़ों की कटाई का कार्य सड़क चौड़ीकरण की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...