Dumka News: फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के अवसर पर सिदो-कान्हू युवा क्लब कुरुमटांड़ की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सिमरा पंचायत अंतर्गत कुरुमटांड़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 26 से 28 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला एफसी रॉयल स्टिकर और बालाबहियार की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एफसी रॉयल सियाधर ने पेनाल्टी शूटआउट में एक गोल से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में झामुमो प्रखंड सचिव गौतम कुमार, पंचायत अध्यक्ष निर्मल किस्कू एवं ग्राम प्रधान अरुण मांझी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: खेजुरिया में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 25 हजार और ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.