दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया पंचायत अंतर्गत पिपरा में बीर बागान क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केबीसी सरूवा, दुमका की टीम ने एफसीसी संतोष को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व फाइनल मुकाबले का उद्घाटन झामुमो जिला उपाध्यक्ष विशु टुडू, प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, बोदीलाल मरांडी एवं लुखीराम हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 20 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच-पांच हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ इस मौके पर ...