दुमका, नवम्बर 1 -- Dumka News: जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड के टेंगधोवा पंचायत अंतर्गत आमगाछी कुरवा मैदान में एसटी क्लब टंडी टोला की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एसएसटी मुंडमाला मांगरूडीह की टीम ने भूरकुंडा की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 1-0 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ झामुमो प्रखंड सचिव गौतम कुमार दर्वे, कोषाध्यक्ष बोदीलाल मरांडी, पंचायत अध्यक्ष मतियश मुर्मू एवं ग्राम प्रधान स्टेपन बास्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- G...