दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को कृषक मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक समरेन्द्र सिन्हा ने की। बैठक में किसानों को फसल बीमा से जोड़ने तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर कृषक मित्रों को आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि किसानों को फसल बीमा के लाभ के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कृषक मित्रों को प्रत्येक कृषक मित्र द्वारा 200 किसानों का फसल बीमा कराने का सख्त निर्देश दिया। वहीं डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया। बैठक में कृषक मित्रों को किसानों के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने तथ...