दुमका, सितम्बर 9 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सहारे आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयन का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने के बाद चयन रद्द कर कानूनी कार्रवाई के लिए रानेश्वर थाना को लिखित सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र भूड़ाबाली की सेविका पुतुल रानी दास के निधन के बाद पद रिक्त हो गया था। सेविका चयन के लिए 8 फरवरी 2025 को आम सभा बुलाई गई थी, लेकिन एक भी योग्य आवेदिका नहीं मिलने से चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। इसके बाद तत्कालीन सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा द्वारा 11 नंबर 2025 को दोबारा आम सभा बुलाई गई। सभा में तीन आवेदन प्राप्त हुए। प्राथमिकता के आधार पर मृत सेविका की आश्रित बहू पूजा दास का चयन कर लिया गया और अनुमोदन के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अनुशंसा भेजी गई। चयन के बाद पू...