Dumka News: फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने खंभे से बांधा
दुमका, जुलाई 19 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे फर्जी पुलिस बनकर एक विधवा महिला के घर वसूली करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता और मसलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी चारपहिया वाहन से गांव पहुंचे थे और खुद को देवघर जिले के सारठ थाना की पुलिस बताकर रौब झाड रहे थे।
घटना के विवरण जानकारी के अनुसार, पाटनपुर निवासी विधवा महिला सीमा गोंराई के घर पहुंचे दोनों युवकों ने उनके बेटे निरंजन गोराई से सीमा गोराई को बुलाने को कहा। उस समय निरंजन दुकान पर अकेला था। दोनों युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पूछताछ करने लगे। निरंजन को उन पर उस समय शक हुआ, जब कुछ महीने पहले भी नकली पुलिस बनकर कुछ बदमाशों ने उनके यहां लूटपाट की घटना को अंजाम दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.