दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय ठाड़ीहाट कुसियाम में शनिवार को प्रधानाध्यापक संतोष सोरेन की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा सर्वांगीण विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। यह भी पढ़ें- Gridih News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौथा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीबैठक की शुरुआत बैठक की शुरुआत विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, अनुशासन, समयपालन तथा विद्यालय में संचालित विभिन...