दुमका, सितम्बर 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले में मंगलवार को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं नियमित रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता, नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन, जन-जागरूकता अभियान तथा रक्तदान से जुड़े सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनी रहे और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक रक्त यूनिट संग्रहित करने...