दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाने, स्कूल बसों को पीले रंग में पेंट करने, कन्वेक्स मिरर लगाने, आवश्यक संकेतक स्थापित करने एवं सड़क के गड्ढों की मरम्मत से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, साइनेज एवं अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के महत्वपूर्ण मुद्दे ब...