दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के लगला पंचायत स्थित प्रसिद्ध सिरसानाथ मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य की चांदी की पूजन सामग्री एवं अन्य किमती सामान की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी देवदत्त पंडा पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देखा। संदेह होने पर जब वे मंदिर के अंदर गए तो पाया कि मंदिर में रखा कई कीमती सामान गायब है। चोर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने में उपयोग होने वाला चांदी का कटोरा, चांदी की एक बड़ी छतरी, दो छोटी छतरियां, चांदी का नाग, चांदी का त्रिशूल समेत अन्य पूजन सामग्री चोरी कर फरार हो गए।

घटना की सूचना घटना की सूचना तत्काल जामा थाना पुलिस को द...