दुमका, सितम्बर 13 -- Dumka News: रानेश्वर। प्रतिनिधि भारत सेवाश्रम संघ पाथरा स्टेडियम में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हो गया। समापन के अवसर पर फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बालक अंडर 17 फुटबॉल वर्ग में भारत सेवाश्रम संघ, प्रणवानंद विद्या मंदिर पाथरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया,जबकि नंदना विद्यालय की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका फुटबॉल वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोराडंगाल विजेता और मॉडल स्कूल आसनबानी उपविजेता रहा। बालक कबड्डी वर्ग में पाथरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डुमरा विद्यालय की टीम उपविजे...