Dumka News: पौधा लगाने के बाद तीन वर्षो तक करें देखभाल : डॉ. अमर नाथ सिंह
दुमका, अगस्त 22 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज दुमका में शनिवार को इको क्लब एवं बॉटनी डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर स्थित बोटेनिकल गार्डन में चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वन महोत्सव -2026 संपन्न हुआ l इस अवसर पर इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर नाथ सिंह ने प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान पौधारोपण एवं इसके महत्त्व विषय पर व्यापक चर्चा की l उन्होंने कहा की प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान पूरे देश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए तो जाते हैं परंतु विषय विशेषज्ञ के वैज्ञानिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन के अभाव में रोपित पौधों की मृत्यु दर काफी अधिक रहती है जो पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से चिंताजनक है। अतः हमें पौधा रोपण के दौरान कुछ विशेष तथ्यों को ध्यान में रखने की जरुरत है जैसे ज्यादा से ज्यादा स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.