दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: देवघर के सारवां थाना की पुलिस ने सोमवार को लखोरिया पंचायत के देवपहरी गांव की झाड़ी से करीब 32 वर्षीय युवक के शव को बरामद किया था। मृतक की पहचान उसकी बहन ने मोस्टवांटेड अनिल सिंह के रूप में की, लेकिन चेहरा कुचला होने की वजह से पुलिस शव को अज्ञात मान रही है। मंगलवार को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में उसके शरीर से दो गोलियां निकाली गई । सोमवार की देर शाम सारवां थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई थी। शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम् नहीं हो पाया था। यह भी पढ़ें- अनिल हत्याकांड में प्राथमिकी मंगलवार को डाक्टर एसपी गवास्कर ने शव का पोस्टमार्टम किया। साथ आई सारवां थाना की पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद शव को झाड़ी में लाकर छुपा दिया गया था। ...