दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेदिया में झारखंड पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली-2025 (पेसा नियमावली) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम सभा को प्रशासनिक तथा वित्तीय रूप से सशक्त बनाने को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल कार्यालय जरमुंडी एवं उपविकास आयुक्त दुमका के निर्देश के आलोक में ग्राम सभा कोष एवं बैंक खाता संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं ग्राम सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ग्राम सभा कोष के पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष, राजेश हेम्ब्रम को सहायक तथा सुहागिनी मुर्मू को महिला सदस्य के रूप में चयनित किया गया। बैठक में ग्राम सभा कोष एवं बैंक खाता संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्दे...