दुमका, सितम्बर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को पुनर्स्थापित करने तथा ग्राम सभाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दामिन महिला अधिकार संघ दुमका की ओर से सोमवार को उपायुक्त दुमका को मांग पत्र सौंपा गया। संघ ने अपने मांग पत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 (पेसा) को अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों एवं अन्य वनवासियों की पारंपरिक, रूढ़ि एवं स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को मान्यता देते हुए लागू किया गया है। इसके बाद झारखंड सरकार द्वारा पेसा नियमावली तैयार कर 2 जनवरी 2026 को अधिसूचित की गई है। संघ के सदस्यों का कहना है कि नियमावली अधिसूचित होने के बाद अब जिला एवं प्रखं...