दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान मांझी संगठन संताल परगना के बैनर तले शुक्रवार को पुराने समाहरणालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने की। धरना-प्रदर्शन में संताल परगना दुमका प्रमंडल के सभी ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ शामिल हुए। धरना के माध्यम से मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल झारखंड सरकार के नाम सौंपा गया। मांग पत्र में मुख्य रूप से पंचायतीराज अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम 1996 यानी पेसा कानून को अविलंब लागू करने की मांग की गई। साथ ही मांग की गई कि वर्तमान सर्वे बंदोबस्त के अंतिम प्रकाशन के शिविर न्यायालयों में बंदोबस्त पदाधिकारी, दुमका और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों द्वारा निष्पादित सभी वादों के अभिलेखों की जांच प्रवर्तन निदेशालय ...