दुमका, नवम्बर 17 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत के सिंगराज हांसदा स्टेडियम लहरजोरिया मंगलवार को सदू भावना क्लब की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला दुंदिया बयार एफ.सी. बनाम चकलतीपुर के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। निधारित समय पर दिनों ही टीम अपराजित रहे। जिसके बाद पेनेल्टी शॉट आउट में दुंदिया बयार एफ.सी. विजेता बने। मुख्य अतिथि के रूप मैजूद झामुमो जिला सचिव ने विजेता टीम को नगद 7 हजार और उपविजेता टीम को 5 हजार नगद राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारी संख्या में खेल प्रेमी मैजूद रहे उन्होंने खेल समापन के पश्चात लगे छाता मेला का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां में फुटबॉल का महासंग्रा...