Dumka News: पेनाल्टी शूटआउट में गोलबंधा ने मारी बाजी
दुमका, अक्टूबर 22 -- Dumka News: जामा प्रखंड की खटंगी ग्राम पंचायत मैदान में गुरुवार को युवा क्लब खटंगी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोलबंधा की टीम ने एआई दुमका को पेनाल्टी शूटआउट में 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, बिशु टुडू एवं सत्तार खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबला गोलबंधा और एआई दुमका के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें गोलबंधा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरण इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभीषण मुर्मू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.