दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र में युवा एकता संगठन की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टेंगधावा और सोनुवाडंगाल के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में टेंगधावा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के दुमका जिलाध्यक्ष निरंजन मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। विजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को तीन हजार रुपये नकद और उपहार बैग देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: फाइनल में ...