दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: दुमका दामिन प्रक्षेत्र के काठीकुंड अंतर्गत विभिन्न मौजा में शुक्रवार को वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध वनकर्मियों ने लिया संरक्षण का संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों को वनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। जंगलों से पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता और ...