दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। पेंशनरों के द्वारा जीवन प्रमाण पत्र विभिन्न बैंकों के माध्यम से समर्पित किया गया। एसबीआई मेन ब्रांच से प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 175 के आसपास अपना जीवन प्रमाण पत्र समर्पित किया। पेंशनर समाज दुमका में कुंदन झा एवं मनोज मिश्रा के द्वारा लगभग 25-26 पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र समर्पित किया गया। पेंशनर कार्यालय के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जो पेंशनर अस्वस्थ हैं, बीमार हैं उसके घर पर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र समर्पित करने की कार्रवाई करेंगे। एसबीआई मेन ब्रांच के द्वारा ग्रुप बनाकर जो तिथि निर्धारित किया गया है उसे तिथि के अनुसार अगर बैंक में आएंगे तो अत्यधिक भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा पेंशनरों को एवं बैंक को भी सुविधा होगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: अब बैंक शाखाओं में ही बनेंगे ...