दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में आश्रम से दलाही जाने वाली सड़क पर बने पुल का एप्रोच पथ जर्जर होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के दोनों ओर गार्डवाल नहीं होने के कारण सड़क के किनारे लगातार गड्ढे बनते जा रहे हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द एप्रोच रोड की मरम्मत कराने के साथ पुल के दोनों ओर गार्डवाल निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीण रविशंकर झा, भक्तिपद दास, समीर महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दलाही से आश्रम मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य राजवीर कंस्ट्रक्शन की ओर से कराया गया था। उस समय वन विभाग की जमीन पड़ने के कारण पुल का निर्माण नहीं हो सका था। बाद में कुछ मह...