दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: काठीकुंड बाजार स्थित पुराने केंदू पत्ता गोदाम में अर्धविक्षिप्त महिला के साथ दो युवक के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने ही काठीकुंड थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 9 नवंबर को पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर गश्ती दल के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहां एक अर्धविक्षिप्त महिला को देखकर पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि दो युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहे थे। पुलिस ने मौके से राजेश कुमार शील उर्फ राजेश कुमार सिंह (30), निवासी तेलियाचक बाजार काठीकुंड को पकड़ लिया। वहीं दूसरे आरोपी को बाद में उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन पर काठीकुंड थाना कांड संख...