दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: काठीकुंड। काठीकुंड बाजार स्थित पुराने केंदू पत्ता गोदाम में बीती रात 35 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पुलिस गश्ती दल ने मौके से एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस ने मौके से काठीकुंड बाजार निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार सिल को हिरासत में लिया है। वहीं, फरार आरोपित की पहचान बड़ा काठीकुंड निवासी 30 वर्षीय मालिक टुडू उर्फ भूत के रूप में हुई है।घटना के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद महिला के फुफेरे भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक...