Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण योजना का विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने किया शिलान्यास
दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के चाचने गांव में गुरुवार को विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने 25 लाख 8 हजार 553 रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया। एनआरईपी, दुमका द्वारा डीएमएफटी मद से स्वीकृत इस योजना के तहत चाचने आरईओ रोड से सिमरा सीमा तक लगभग 1700 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जरूरतों की चिंता करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.