Dumka News: पीएचडी विभाग के 30 पाइप चोरी, झाड़ियों में मिले
दुमका, अगस्त 21 -- Dumka News: मसलिया थाना क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत के जोगिडीह गांव के मुहाने स्थित जरगाडी-बसकीडीह एवं बड़ा डुमरिया बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना हेतु निर्मित जल शोध संयंत्र कार्यालय परिसर से 30 जल सफाई पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। जल शोध संयंत्र कार्यालय में स्थापित गार्ड सह ग्राम प्रधान महेंद्र सोरेन ने बताया कि मवेशी चरा रहे चरवाहे ने कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में पाइप पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वे ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे तो पाया कि सभी पाइप कार्यालय परिसर से ही चोरी किए गए थे। उन्होंने बताया कि संभवतः चोर पाइपों को यहां छुपाकर अपने गंतव्य स्थान तक ले जाने की फिराक में थे। हालांकि उन्हानें इस घटना को लेकर मसलिया थाना में लिखित आवेदन देने की बात कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.