Dumka News: पारिवारिक विवाद में मारपीट,पति सहित तीन जख्मी,थाने से शिकायत
दुमका, अगस्त 3 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरमो गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पति सहित दोनों पत्नियां घायल हो गईं। घायलों में 40 वर्षीय नरेश मरांडी, पहली पत्नी 39 वर्षीय बहामती हेंब्रम और दूसरी पत्नी 38 वर्षीय मार्शिला मुर्मू शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार इन तीनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता है। रविवार को सुबह में किसी बात को लेकर अचानक आपसी विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। इलाज के बाद तीनों ने गोपीकांदर थाना पहुंचकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.