दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: दलाही। मसलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमरो के पारबाद टोला में गांव रखवार बाबा (ग्राम रक्षक देवता) की वार्षिकी पूजा सोमवार को बड़े ही नेम-निष्ठा और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर गांव में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने ग्राम रक्षक देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पूजा की शुरुआत मुख्य पूजा की रस्मों के साथ हुई। दुखन पुजहर की अगुवाई में मुख्य पूजा संपन्न कराई गई। वहीं, मूल पुजारी किसन सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...