दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हिजला बुरुडीह गांव से 15 वर्षीय किशोर पिछले पांच दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने मुफस्सिल थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोर किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पांच दिनों तक इंतजार और खोजबीन के बाद पिता ने थाने पहुंचकर बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: भंडारीदह के किशोर का सुराग नहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आठ दिन से बाइक सहित किशोर लापता, प...